श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर फूलबाग मैदान में हुई विभिन्न समितियों की बैठक  *पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने विधायक डॉ सिकरवार के साथ किया कथा स्थल का निरीक्षण  *30 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, कथा व्यास श्रद्धेय अनिरुद्धाचार्य जी महाराज होंगे शामिल

श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर फूलबाग मैदान में हुई विभिन्न समितियों की बैठक *पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने विधायक डॉ सिकरवार के साथ किया कथा स्थल का निरीक्षण *30 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, कथा व्यास श्रद्धेय अनिरुद्धाचार्य जी महाराज होंगे शामिल

ग्वालियर। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर से फूलबाग मैदान में आयोजित होने जा रही भव्य श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज कथा स्थल फूलबाग मैदान पर आयोजन से जुड़ी विभिन्न समितियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक कार्यक्रम के सूत्रधार एवं न्यास के अध्यक्ष विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पंडित रामबाबू कटारे, महेश मुद्गल, गुप्तेश्वर महाराज, गिर्राज शरण शर्मा गुरूजी, प्रेमसिंह यादव, अनूप अग्रवाल, राम पांडे, पुरुषोत्तम भार्गव, जहांन सिंह तोमर, संजय चैहान ,पंडित विजय कब्जू, विनोद जैन, उतम सिंह, उदल सिंह, रेखा जाटव आदि मौजूद रहे।
बैठक में व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए गठित की गई मंच व्यवस्था समिति, कार्यालय समिति, आवास व्यवस्था समिति, स्वागत समिति, मीडिया समिति, प्रशासनिक समिति, कोष समिति, कलश यात्रा समिति, महिला समिति, पाण्डाल समिति, प्रसाद वितरण समिति एवं पूजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. सिकरवार ने सभी समितियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

30 नवंबर को सुबह 11 बजे निकलेगी भव्य कलश यात्रा

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि कथा के शुभारंभ अवसर पर आगामी 30 नवंबर को सुबह 11 बजे भगवान अचलेश्वर महादेव मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल फूलबाग मैदान पहुंचेगी, जिसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु शामिल होंगे। इस सात दिवसीय आयोजन में सुप्रसिद्ध कथा व्यास श्रद्धेय अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जाएगा।

*पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने व्यवस्थाओं को सराहा

बैठक के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी कथा स्थल फूलबाग मैदान पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम के सूत्रधार एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के साथ पूरे पाण्डाल और कथा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था और अन्य तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए आयोजन की भव्यता की सराहना की और सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *