
पिछोर । हर वर्ष की भांति हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश देने वाले पिछोर पत्रकार आसिफ खान ने महावीर मोहल्ले में माता रानी की आरती में शामिल होकर मां भगवती की आरती कर शान्ति सद्भावना और एकता का संदेश दिया है । जहां चंद असामाजिक तत्व हिंदू मुस्लिम, जाति धर्म के नाम पर लड़ाई झगड़ा करवाते हैं, दंगे कराते हैं, वैमनस्यता फैलाते हैं । ऐसे माहौल में ये एकता का संदेश एक मिसाल है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महावीर मोहल्ला रावतपुरा में पत्रकार आसिफ खान ने नवदुर्गा महोत्सव में माता रानी की आरती का सौभाग्य प्राप्त किया । इस पावन अवसर पर उसके बड़े भाई अशरफ खान मिस्त्री, रफीक बेग (भूरा भाई), अतीक खान डंगवारिया, मन्नू नंबरदार, इरफान शाह, गोपाल श्रीवास्तव, रवि सेन, दीपेश सेन, मनीष शर्मा एवं दीपक साहू साथ रहे ।
पत्रकार आसिफ ने कहा कि इस शुभ अवसर पर मुझे यह सम्मान और सौभाग्य प्रदान करने के लिए समस्त समिति का हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।
