
गैंग ने चोरी का माल जंगल में गड्ढा खोदकर पत्थरों के नीचे छुपा दिया था। आरोपियों से 87 लाख से अधिक कीमत की सोना-चांदी की ईंटें, जेवर और चोरी के पैसों से खरीदी गई आई-20 कार बरामद हुई है। अब तक पुलिस इस गैंग के 5 आरोपियों को पकड़कर एक करोड़ से अधिक का माल जब्त कर चुकी है। पुलिस अब गैंग के सदस्यों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
वी/ओ-दरअसल 5 मई 2026 को इंदरगंज थाना क्षेत्र की बृज विहार कॉलोनी में फरियादी अजय शंकर मित्तल के सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी की ईंट और जेवरात ले गए थे। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर गैंग के मास्टरमाइंड फरमान खान और उसके साथी विवेक प्रजापति को दबोच लिया।
वी/ओ-पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथी आकाश माहौर और एक बाल अपचारी के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस पनिहार टोल के पास जंगल में पहुंची। वहां गड्ढा खोदकर पत्थरों के नीचे छुपाया गया माल बरामद किया। बरामदगी में 5 किलो की चांदी की ईंट, 6 किलो के दो चांदी के टुकड़े, 1 किलो 500 ग्राम की चांदी की प्लेट, चार सोने की चूड़ियां और 200 ग्राम सोने का ब्रेड का टुकड़ा मिला। इसके अलावा 50 ग्राम सोने की चूड़ी भी जब्त की गई। इस बार कुल 87 लाख का माल बरामद हुआ। जिसमें 200 ग्राम सोने का टुकड़ा कीमत करीब 32 लाख, 50 ग्राम सोने की चूड़ी कीमत 7 लाख 50 हजार, 12 किलो 500 ग्राम चांदी कीमत करीब 37 लाख 50 हजार शामिल है।
वी/ओ-मास्टरमाइंड फरमान ने बताया कि चोरी के गहने बेचकर उसे 8 लाख 65 हजार रुपये मिले थे। उसमें से 5 लाख में उसने शिवपुरी लिंक रोड स्थित रॉयल कार बाजार से आई-20 कार खरीदी थी। पुलिस ने कार को कंपू नेहरू पार्क के पास पार्किंग से जब्त कर लिया। कार की कीमत करीब 10 लाख आंकी गई है। पुलिस इस मामले में पहले ही गैंग के सदस्य आकाश माहौर, एक बाल अपचारी और चोरी का माल खरीदने वाले सराफा कारोबारी विशाल सोनी को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे 2 किलो पक्की चांदी, एक जोड़ी पायजेब कीमत 9 हजार, सोने की चेन कीमत 75 हजार और दो सोने की अंगूठी कीमत 42 हजार सहित करीब 7 लाख 26 हजार का माल जब्त हुआ था।
वी/ओ-अब तक पुलिस कुल 5 आरोपियों को पकड़कर एक करोड़ से अधिक का चोरी का माल बरामद कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी फरमान, विवेक और आकाश पर पहले से कई चोरियों के मामले दर्ज हैं। गैंग अपने महंगे शौको को पूरा करने के लिए सूने मकानों को निशाना बनाता था। फिलहाल इंदरगंज पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर शहर में हुई अन्य वारदातों के खुलासे के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।
